Defence Stocks मायूस, निर्मला सीतारमण के ऐलान नहीं भर पाए जोश

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश किया। इस बार डिफेंस सेक्टर के लिए बजट आवंटन 5 फीसदी से भी कम बढ़ा है। इसके चलते डिफेंस सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स में मिला-जुला रुझान दिख रहा। डिफेंस सेक्टर के बजट में इस बार 4.38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि पिछली बार 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 1:30 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले बजट में डिफेंस सेगमेंट के लिए 5.94 लाख करोड़ रुपये अलॉट किए थे और इस बार लाख करोड़ अलॉट किए हैं।

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश किया। इस बार डिफेंस सेक्टर के लिए बजट आवंटन 5 फीसदी से भी कम बढ़ा है। इसके चलते डिफेंस सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स में मिला-जुला रुझान दिख रहा। इस बार डिफेंस सेक्टर के लिए 6.20 लाख करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं जबकि पिछले साल बजट में 5,93,937 करोड़ रुपये अलॉट हुए थे यानी कि डिफेंस सेक्टर के बजट में 4.38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

शेयरों की बात करें तो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर ग्रीन और रेड जोन में झूल रहे हैं, भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) बजट ऐलान के बाद से रेड जोन में आ गया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) भी रेड जोन में है और कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ग्रीन-रेड जोन में झूल रहा है।

Interim Budget 2024 Highlights


Sensex-Nifty during FM Speech: निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच में ऐसे चढ़ा-उतरा मार्केट, इस फैक्टर ने भी डाला असर

पिछले Budget में कितना बढ़ा था एलोकेशन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले बजट में डिफेंस सेगमेंट के लिए 5.94 लाख करोड़ रुपये अलॉट किए थे जो सालाना आधार पर 13 फीसदी अधिक रहा। इसमें से 1.62 लाख करोड़ रुपये तो मॉडर्नाइजेशन और इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए थे जो सालाना आधार पर 6 फीसदी अधिक रहा। बजट के पहले अधिकतर एक्सपर्ट्स ने एलोकेशन बढ़ने का अनुमान लगाया था। नुवामा ने 5-8 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सिस्टम के आधुनिकीकरण के साथ-साथ स्वदेशीकरण और निर्यात पर बढ़ते फोकस के कारण डिफेंस पर हर साल खर्च 12-15 फीसदी की दर से बढ़ेगा।

पावर स्टॉक्स को Budget से मिला पावर, निर्मला सीतारमण ने दी ये सौगात

Budget में सरकारी खर्च बढ़ा तो चढ़े ये शेयर, वित्त मंत्री के ऐलान पर इंडस्ट्रियल स्टॉक्स ने भरी हुंकार

बढ़ रही है घरेलू हिस्सेदारी

इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि टोटल में फॉरेन प्रोक्यूरमेंट की हिस्सेदारी घट रही है जबकि घरेलू प्रोक्यूरमेंट बढ़ रही है जो लोकल प्लेयर्स के लिए अच्छी खबर है। इनक्रेड इक्विटीज के एनालिस्ट (एयरोस्पेस एंड डिफेंस) दीपेन वकील के मुताबिक इस साल के आखिरी तक घरेलू प्रोक्यूरमेंट 62 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी के पार पहुंच सकती है और इसका फायदा डिफेंस मैनुफैक्चरिंग और इससे जुड़ी इंडस्ट्रीज को मिलेगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा था कि करीब 45 फीसदी खरीदारी प्राइवेट सेक्टर से होगी। दीपेन के मुताबिक डिफेंस सेगमेंट के लिए यह एक और पॉजिटिव संकेत है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।