Budget 2024 : सरकार FY24 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% कर सकती है

Budget 2024 : सरकार यूनियन बजट 2024 पेश होने से कुछ हफ्ते पहले FY24 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जारी करेगी। यह डेटा यूनियन बजट 2024 के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि सरकार ग्रोथ के इसी अनुमान को ध्यान में रख अगले वित्त वर्ष के लिए अपना कैलकुलेशन करेगी। फरवरी के आखिर में सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2023 की जीडीपी ग्रोथ का डेटा जारी करेगी

अपडेटेड Jan 05, 2024 पर 2:02 PM
Budget 2024 : इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने भी 3 जनवरी को इंडिया की जीडीपी ग्रोथ का अपना अनुमान बढ़ा दिया। उसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ के अपने अनुमान को 0.5 फीसदी बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। उसने कई कहा है कि कई वजहों से इंडिया की ग्रोथ पहले के अनुमान के मुकाबले ज्यादा रहने की संभावना है।

Budget 2024 : सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर सकती है। यह वित्त वर्ष की शुरुआत में जताए गए अनुमान से काफी ज्यादा है। इकोनॉमिस्ट्स ने इस वित्त वर्ष की शुरुआत में जीडीपी की ग्रोथ करीब 6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। RBI ने पहले जीडीपी की ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने के अनुमान जताया था। लेकिन, इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 7.6 फीसदी रहने के बाद उन्होंने अपने अनुमान बढ़ा दिए। दिसंबर 2023 की शुरुआत में RBI ने इस वित्त वर्ष के ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया। सरकार 5 जनवरी को शाम 5:30 बजे इस वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ का अपना पहला अनुमान जारी करेगी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यह अनुमान जारी करेगी। मिनिस्ट्री के नए अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में इंडिया की जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रही है।

यूनियन बजट 2024 के कैलकुलेशन के लिए अहम होगा ग्रोथ का अनुमान

सरकार यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) पेश होने से कुछ हफ्ते पहले FY24 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जारी करेगी। यह डेटा यूनियन बजट 2024 के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि सरकार ग्रोथ के इसी अनुमान को ध्यान में रख अगले वित्त वर्ष के लिए अपना कैलकुलेशन करेगी। फरवरी के आखिर में सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2023 की जीडीपी ग्रोथ का डेटा जारी करेगी। वह पूरे वित्त वर्ष की ग्रोथ का अपना दूसरा अग्रिम अनुमान भी जारी करेगी।


यह भी पढ़ें : Budget 2024 : होम लोन इंटरेस्ट पर डिडक्शन बढ़ाने से घर खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी

इंडिया रेटिंग्स ने भी बढ़ाया है ग्रोथ का अनुमान 

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने भी 3 जनवरी को इंडिया की जीडीपी ग्रोथ का अपना अनुमान बढ़ा दिया। उसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ के अपने अनुमान को 0.5 फीसदी बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। उसने कई कहा है कि कई वजहों से इंडिया की ग्रोथ पहले के अनुमान के मुकाबले ज्यादा रहने की संभावना है। इनमें इंडियन इकोनॉमी की अच्छी सेहत, सरकार का ज्यादा पूंजीगत खर्च और बैंकिंग-कॉर्पोरेट की बैलैंशशीट पर घटता कर्ज शामिल हैं। उसने कहा है कि कंपनियों की तरफ से भी पूंजीगत खर्च बढ़ने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर सर्विसेज का एक्सपोर्ट भी बढ़ने की संभावना है। डोएचे बैंक के इकोनॉमिस्ट कौशिक दास ने कहा कि सरकार जीडीपी ग्रोथ के अपने अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी कर सकती है। हालांकि, उन्होंने जीडीपी ग्रोथ 6.8 फीसदी रहने की उम्मीद जताई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।