Get App

Budget 2024: गरीबी खत्म करने के लिए सरकार उठा रही कदम, 10 साल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले बाहर

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से गरीबी से बाहर निकले लोगों का आंकड़ा बताया गया सीतारमण की ओर से बजट भाषण देते हुए बताया गया कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 11:47 AM
Budget 2024: गरीबी खत्म करने के लिए सरकार उठा रही कदम, 10 साल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले बाहर
Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने किए कई ऐलान

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश किया गया है। इस दौरान निर्मला सीतारमण की ओर से कई अहम ऐलान भी किए गए हैं। साथ ही कई जरूरी जानकारियां भी दी गई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस अंतरिम बजट को काफी अहम माना जा रहा है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से गरीबी को खत्म करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सीतारमण ने बताया कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने बताया कि PM स्वनिधि से भी लाखों लोगों को फायदा मिला है और जनधन खातों का भी लोगों को लाभ मिला है।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से गरीबी से बाहर निकले लोगों का आंकड़ा बताया गया। सीतारमण की ओर से बजट भाषण देते हुए बताया गया कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि से 78 लाख वैंडर्स को मदद मिली है। साथ ही जनधन खातों के जरिए भी करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि 34 लाख करोड़ रुपये जनधन के जरिए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

Interim Budget 2024 Live Updates

सब समाचार

+ और भी पढ़ें