Get App

Budget 2024 expectations: सहयोगी दलों पर निर्भरता के बावजूद सरकार के कर्ज लेने और खर्च के टारगेट में बदलाव नहीं होगा, रायटर्स पोल

Budget 2024-25: रायटर्स के पोल में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि सरकार के कर्ज लेने और खर्च करने के टारगेट में बदलाव नहीं होगा। मोदी 3.0 सरकार ने मोदी 2.0 की पॉलिसी जारी रखने के संकेत दिए हैं। मोदी 2.0 के ज्यादातर मंत्रियों को मोदी 3.0 में बनाए रखने इसका संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 10:44 AM
Budget 2024 expectations: सहयोगी दलों पर निर्भरता के बावजूद सरकार के कर्ज लेने और खर्च के टारगेट में बदलाव नहीं होगा, रायटर्स पोल
Modi’s Budget: रायटर्स के पोल में 45 इकोनॉमिस्ट्स ने हिस्सा लिया। इसे 5 जुलाई से 16 जुलाई के बीच किया गया।

इस महीने पेश होने वाले बजट में सरकार के कर्ज लेने और खर्च करने के अपने टारगेट में बदलाव नहीं करने की उम्मीद है। रायटर्स के पोल के नतीजों से यह पता चला है। इसमें यह भी कहा गया है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी के अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलने के बावजूद बॉरोइंग और स्पेंडिंग टारगेट में बदलाव नहीं होगा। बीजेपी ने कुछ क्षेत्रीय दलों के सहयोग से सरकार बनाई है। लेकिन, उसने अपने ज्यादातर मंत्रियों में बदलाव नहीं किया है। इससे संकेत मिलता है कि सरकार की फिस्कल पॉलिसी जारी रहेगी। इसका फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च के जरिए इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने पर बना रहेगा। इस पोल में 45 इकोनॉमिस्ट्स ने हिस्सा लिया।

5 जुलाई से 16 जुलाई के बीच किया गया सर्वे

लेकिन, प्राइवेट एक्सपेंडिचर नहीं बढ़ने का असर रोजगार के नए मौके पर पड़ा है। बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है। इसका असर लोकसभा चुनावों के नतीजों पर पड़ा है। पोल में शामिल 45 इकोनॉमिस्ट्स में से 27 ने कहा कि सरकार फुल बजट में अपने खर्च के टारगेट में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। यह 1 फरवरी को अंतरिम बजट के टारगेट जितना बना रहेगा। पोल में शामिल बाकी 18 इकोनॉमिस्ट्स ने कहा कि बॉरोइंग और स्पेंडिंग टारगेट में बदलाव हो सकता है। यह सर्वे 5 जुलाई से 16 जुलाई के बीच किया गया।

फिस्कल कंसॉलिडेशन पर बना रहेगा फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें