अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश होने के अगले दिन ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स (Green Energy Stocks) में जमकर तेजी दिखी। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1,444 प्वाइंट्स उछलकर 73 हजार और निफ्टी 50 भी 429 प्वाइंट्स चढ़कर 22100 के पार पहुंच गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट में छतों पर सोलर लगाने की योजना पेश की जिससे शेयरों को सपोर्ट मिला। मार्केट को उम्मीद भी थी कि अंतरिम बजट में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने से जुड़े ऐलान हो सकते हैं और अब आगे फुल बजट में भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।
