Budget 2024: होम लोन पर मिले ज्यादा टैक्स छूट, अफोर्डेबल हाउसिंग को मिले बूस्ट

Budget 2024: पिछले छह सालों में बढ़ती कीमतों और ज्यादा ब्याज दरों से हुईं चुनौतियों के बावजूद भारत के हाउसिंग मार्केट में 2023 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रियल एस्टेट सेक्टर में काफी सफलता देखने को मिली है। हाउसिंग एसेट्स की सेल वॉल्यूम और प्राइस दोनों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 3:37 PM
Budget 2024: अफोर्डेबल हाउसिंग को बूस्ट मिले ऐसी घोषणाएं सरकार को करनी चाहिए।

Budget 2024: पिछले छह सालों में बढ़ती कीमतों और महंगी ब्याज दरों से हुईं चुनौतियों के बावजूद भारत के हाउसिंग मार्केट में 2023 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रियल एस्टेट सेक्टर में काफी सफलता देखने को मिली है। हाउसिंग एसेट्स की सेल वॉल्यूम और प्राइस दोनों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 2023 में भारत के टॉप 7 शहरों में लगभग 4.77 लाख हाउसिंग इकाइयों की रिकॉर्ड-तोड़ सेल देखने को मिली है। नए लॉन्च किए गए घरों की बिक्री के आंकड़े भी काफी प्रभावशाली रहे, जो 4.46 लाख इकाइयों के करीब पहुंच गए।

अफोर्डेबल हाउसिंग को मिले बूस्ट

2024 में डिमांड में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन ये डिमांड उम्मीद से कम रह सकती है। इसका बड़ा कारण होम लोन का महंगा होगा यानी ब्याज दरों का अधिक होना जिम्मेदार है। बजट से उम्मीदों को लेकर ANAROCK ग्रुप के अध्यक्ष अनुज पुरी ने कहा कि 2024 के लिए रियल एस्टेट सेक्टर काफी पॉजिटिव है। आगामी आम चुनावों के नतीजों का हाउसिंग सेक्टर पर असर नजर आएगा। अफोर्डेबल हाउसिंग को बूस्ट मिले ऐसी घोषणाएं सरकार को करनी चाहिए। होम लोन इंटरेस्ट पर छूट की लिमिट बढ़ने से किफायती घर खरीदने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा। घर खरीदने वालों के साथ ही साथ रियल स्टेट में निवेश करने वालों को भी मिलने वाली टैक्स में छूट को आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है। ताकि, अफोर्डेबल हाउसिंग की सप्लाई बेहतर हो।


होम लोन पर मिले ज्यादा टैक्स छूट

रियल एस्टेट उद्योग हर साल सालाना केंद्रीय बजट से पहले वित्त मंत्रालय को एक बहुत ही महत्वाकांक्षी इच्छाओं की लिस्ट देता है। सरकार को इनकम टैक्स के सेक्शन 24(B) के तहत होम लोन के इंटरेस्ट पर डिडक्शन की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने पर विचार करना चाहिए। जट 2024 में होम लोन पर दी जानी वाली टैक्स छूट को लेकर रियल स्टेट सेक्टर की निगाहें वित्त मंत्री की घोषणाओं पर लगी हुई हैं। बजट 2024 में रियल स्टेट सेक्टर होम लोन पर मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ाए जाने की मांग कर रहा है।

घर खरीदने का सपना होगा पूरा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बजट में कोई भी बड़ी घोषणाएं नहीं की जाएगी लेकिन होमबायर्स सरकार से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। ताकि, उनका घर खरीदने का सपना पूरा हो सके।

Adani Ports में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, Gautam Adani संभालेंगे अब यह जिम्मेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।