देश में 1 फरवरी 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश होने जा रहा है। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 6ठा और मोदी सरकार का, पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर 12वां बजट होगा। 2024 में आम चुनाव होने के चलते 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाने वाला है। यह एक अस्थायी बजट होता है, जिसमें चुनाव के बाद नई सरकार के सत्ता संभालने तक के महीनों के लिए आय और व्यय का खाका होता है। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाता है। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद नई सरकार जुलाई माह में पूर्ण बजट पेश करेगी। देश के बजट को समझने के लिए आपका कुछ खास टर्म्स से वाकिफ होना जरूरी है...
