Budget 2024: बजट 2024 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट होगा। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इसमें कई लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती हैं। सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है। हालांकि, आजाद भारत के इतिहास में कुछ ऐसे भी वित्त मंत्री रह चुके हैं, जो कभी भी बजट पेश नहीं कर पाए। इसकी वजह ये रही कि इनका कार्यकाल बेहद कम रहा। इस लिस्ट में क्षितिज चंद्र नियोगी (Kshitij Chandra Niyogi), हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemwati Nandan Bahuguna) और नारायण दत्त (Narayan Dutt Tiwari) तिवारी का नाम शामिल है।
