Union Budget 2024 : वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। चुनाव से पहले आने वाले इस बजट से किसानों को भी कई उम्मीदें हैं। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के किसानों को आगामी अंतरिम बजट से जो उम्मीदें हैं, उनमें उत्पादन लागत को कम करने, फसल की बेहतर कीमतें सुनिश्चित करने और रिलीफ फंड के वितरण में तेजी लाने जैसी मांगें शामिल हैं। ये किसान सरकार से फसल क्षति के लिए मुआवजे और पॉलिसी के फिर से मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने पिछले महीने कहा था कि इस बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। लोगों को बड़े ऐलान के लिए जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं कि किसानों की आगामी बजट से क्या उम्मीदें हैं।
