Get App

Budget 2024: आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत! बैंक सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट पर कटौती 10000 से बढ़कर होगी 50000 रुपये

Budget 2024: आम लोगों के लिए आम निवेश के ऑप्शन में से बैंक सेविंग अकाउंट या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में रखा पैसा सेविंग की तरह होता है। इन सेविंग अकाउंट में रखे पैसे पर मिलने वाले ब्याज पर एक फाइनेंशियल ईयर में 10,000 रुपये की छूट मिलती है

Sheetalअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 12:47 PM
Budget 2024: आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत! बैंक सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट पर कटौती 10000 से बढ़कर होगी 50000 रुपये
Budget 2024 : अगर सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए फिस्कल डेफिसिट का 5.3 फीसदी का टारगेट तय करती है तो यह इस वित्त वर्ष के टारगेट से 0.60 फीसदी कम होगा।

Budget 2024: आम लोगों के लिए आम निवेश के ऑप्शन में से बैंक सेविंग अकाउंट या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में रखा पैसा सेविंग की तरह होता है। इन सेविंग अकाउंट में रखे पैसे पर मिलने वाले ब्याज पर एक फाइनेंशियल ईयर में 10,000 रुपये की छूट मिलती है। यानी, 10,000 रुपये तक की सेविंग अकाउंट की इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स नहीं लगता है। क्या सरकार इस लिमिट को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये करेगी? केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार सरकार आम लोगों को राहत देगी?

अभी क्या हैं नियम

इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80TTA के अनुसार यदि किसी व्यक्ति (60 वर्ष से कम उम्र) या हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) को बैंकों, कारोबार करने वाली सहकारी समितियों में रखे गए सेविंग अकाउंट से ब्याज इनकम होती है बैंकिंग या पोस्ट ऑफिस की कुल आय से 10,000 रुपये तक की कटौती का दावा किया जा सकता है। यहां ये बताना जरूरी है ताकि किसी तरह का कन्फ्यूजन न हो कि टैक्सपेयर्स FD, रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट जमा आदि पर मिलने वाले ब्याज ब्याज के लिए इस कटौती का फायदा नहीं उठा सकते हैं। 60 साल से अधिक सीनियर सिटीजन के लिए सेक्शन 80TTB के तहत 50,000 रुपये तक की अलग कटौती, जो सेविंग अकाउंट, एफडी और अन्य इंटरेस्ट इनकम पर लागू होती है।

2012 से सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट पर अलग से शुरू की गई कटौती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें