Budget 2024: सरकार बजट में LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर कर सकती है 500 रुपये! इतना सस्ती हो जाएगी रसोई गैस

Budget 2024: बजट 2024 में सरकार आम लोगों को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है। सरकार पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए मिलने वाली सब्सिडी को और बढ़ा सकती है। सरकार ने हाल में अक्टूबर महीने में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत दी थी

अपडेटेड Jan 05, 2024 पर 7:06 PM
Budget 2024: बजट 2024 में सरकार आम लोगों को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है।

Budget 2024: बजट 2024 में सरकार आम लोगों को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है। सरकार पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए मिलने वाली सब्सिडी को और बढ़ा सकती है। सरकार ने हाल में अक्टूबर महीने में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत दी थी। सरकार LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर चुकी है। अब बड़ा सवाल है कि क्या सरकार बजट में इस सब्सिडी को बढ़ा सकती है। क्या महिलाओं को लिए सरकार अहम फैसला करेगी और सरकार गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करेगी?

सरकार बढ़ा सकती है सब्सिडी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई के बोझ को कम करने के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी दे रहा है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी लोग इस सब्सिडी के बढ़ने की उम्मीद बजट से कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि सरकार बजट में इसे बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दे। ताकि, महंगाई के समय में महिलाओं को कुछ राहत मिल सके।


सरकार ने पिछले साल बढ़ाई थी सब्सिडी

सरकार ने पिछले साल अगस्त में राखी पर उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की थी। लेकिन फिर इसे 4 अक्टूबर 2023 को बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया। सामान्य लोगों के लिए दिल्ली में अभी 14.2 किलो वाले LPG की कीमत 903 रुपए के आसपास है। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह अब 603 रुपए में मिल रहा है। उन्हें गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। देश में कुल 10.35 करोड़ लोग उज्ज्वला योजना के तहत सस्ते गैस सिलेंडर का फायदा उठा रहे हैं। इस योजना के तहत अगले तीन साल में देश के करीब 75 लाख घरों में LPG के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस स्कीम के दायरे में आने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ पहुंच जाएगी।

1 फरवरी को वित्तमंत्री पेश करेगी बजट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खासकर महिलाओं को फोकस कर सकती है।

Budget 2024 : क्या है फाइनेंस बिल, यह जान जाएंगे तो बजट को

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।