Budget 2024: भारत सरकार बजट में नौकरीपेशा लोगों को बजट में राहत देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा सरकार 1 फरवरी को अपना अंतिम बजट पेश करेगी। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी अंतिम बजट होगा क्योंकि इसके बाद देश में अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उसके बाद नई सरकार का वित्त मंत्री पूर्ण बजट पेश करेगा। सवाल है कि क्या 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट (Interim Budget) में सरकार सैलरी क्लास के लिए बड़े एलान करेगी?
2019 के अंतरिम बजट में 5 लाख की इकनम पर दी थी छूट
2019 के अंतरिम बजट में पीयूष गोयल ने टैक्सपेयर्स को सालाना 5 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स एग्जेम्प्शंस का ऐलान किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि डिडक्शंस और एग्जेम्प्शन का पूरा लाभ उठाने पर 6.5 लाख रुपये की सालना इनकम पर भी टैक्स लायबिलिटी जीरो हो जाएगी। उन्होंने स्टैंडर्ड लिमिट को भी 25 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। स्टैंडर्ड डिडक्शन 40,000 रुपये से बढ़कर 50,000 कर दिया था। इन दोनों ऐलान से टैक्सपेयर्स को बहुत फायदा हुआ था। खासकर नौकरी करने वाले आम लोगों को बड़ी राहत मिली थी।
क्या ये अब लिमिट 7 लाख से बढ़कर होगी 10 लाख रुपये?
अभी टैक्सपेयर्स को सालाना 7 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स एग्जेम्प्शंस मिलता है। इस बार बजट में नौकरीपेशा आम लोग इस लिमिट के बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। सैलरीक्लास उम्मीद कर रहा है कि बजट में ये लिमिट 7 लाख रुपये से बढ़कर 10 लाख रुपये हो जाए। ताकि, महंगाई के समय में वह ज्यादा पैसा बचा सकें।
अंतरिम बजट में वित्त मंत्री करेगी बड़े ऐलान?
अंतरिम बजट में सरकार बड़े ऐलान करने से बचती है। लेकिन, 2019 में पेश बजट को देखने से ऐसा नहीं लगता है। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को अंतरिम बजट पेश किया था, तब उन्होंने उस बजट में कई बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने इनकम टैक्स में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी थी। माना गया था कि दो महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये ऐलान किए थे। इस बार भी अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में वित्त मंत्री बड़े ऐलान कर सकती हैं।
1 फरवरी 2024 को पेश होगा बजट
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि बड़े ऐलान के लिए अगले साल के पूर्ण बजट तक इंतजार करना होगा। पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। 2024 के अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी।