Budget 2024: आम लोगों को मिलेगी खुशखबरी! मोदी सरकार बजट में बीमा कवर बढ़ाकर करेगी 15 लाख रुपये

Budget 2024: भारत सरकार आम लोगों को बीमा कवर देती है। ये बीमा कवर आम लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत (PMJAY) योजना के जरिये दिये जाता है। सरकार बजट 2024 में PMJAY बीमा कवर को बढ़ा सकती है। अभी सरकार आम लोगों को इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का बीमा कवर देती है

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 12:47 PM
Budget 2024: भारत सरकार आम लोगों को बीमा कवर देती है।

Budget 2024: भारत सरकार आम लोगों को बीमा कवर देती है। ये बीमा कवर आम लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत (PMJAY) योजना के जरिये दिये जाता है। सरकार बजट 2024 में PMJAY बीमा कवर को बढ़ा सकती है। अभी सरकार आम लोगों को इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का बीमा कवर देती है। सरकार PMJAY का बीमा कवर 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 से 15 लाख रुपये तक कर सकती है।

सरकार बढ़ाएगी बीमा कवर

सरकार PMJAY के तहत मिलने वाले बीमा कवर 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 से 15 लाख रुपये कर सकती है। साथ ही इस योजना के तहत 60 करोड़ लोगों को हेल्थ कवर में शामिल किया जाने का टारगेट रखा जा सकता है। मोदी सरकार ने बजट 2018 में आयुष्‍मान भारत की घोषणा की थी। इस योजना के तहत दो टारगेट रखे गए थे, पहला 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना का बीमा कवर देना और दूसरा एक लाख हेल्थ और वेलनेस सेंटर बनाना।


PMJAY के तहत मिलते हैं ये फायदे

योजना के तहत देश के किसी भी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर अस्पताल में फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। 7 दिन पहले की जांच और डिस्चार्ज होने के बाद चेकअप करा सकते हैं। योजना के तहत कोरोना, कैंसर, किडनी, हार्ट की बीमारी, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना आदि का इलाज कराया जा सकता है।

1 फरवरी 2024 को पेश होगा बजट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि बड़े ऐलान के लिए अगले साल के पूर्ण बजट तक इंतजार करना होगा। पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। 2024 के अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी।

एक साल के हाई पर J&K Bank, इस कारण 12% उछल गए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।