Union Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इस थ्योरी को मानने से इनकार कर दिया है कि इंडिया की रिकवरी 'K-shaped' है। उन्होंने इंडिया की इकोनॉमिक ग्रोथ पर संदेह करने वाले लोगों से इस बारे में आधार पेश करने को कहा है। 25 जनवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। वित्तमंत्री ने कहा कि अभी मेनस्ट्रीम मीडिया या सोशल मीडिया में लोगों में गलत बातें फैलायी जा रही हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। वित्तमंत्री ने कहा कि चूंकि हम ओपन डेमोक्रेसी में भरोसा करते हैं जिससे हर व्यक्ति ऐसी बातचीत का हिस्सा बनता है। लेकिन, हमें नहीं पता कि इनमें से कितने लोगों के पास ठोस सबूत हैं।
