Budget 2024 : वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2024 को पूर्ण बजट की जगह क्यों अंतरिम बजट पेश करेगी?

Budget 2024 : इससे पहले साल 2019 में अंतरिम बजट पेश हुआ था। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट 1 फरवरी, 2019 को पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कई अहल ऐलान किए थे। तब वित्तमंत्री अरुण जेटली थे। लेकिन, इलाज के लिए वह विदेश गए थे। इसलिए गोयल ने बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान किया था

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : आम तौर पर यह माना जाता है कि लोकसभा चुनावों के बाद बनने वाली सरकार अपनी पॉलिसी के हिसाब से यूनियन बजट पेश करेगी।

Budget 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार का अंतिम बजट 1 फरवरी, 2024 को पेश होगा। इसे वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इस महीने की शुरुआत में वित्तमंत्री ने उद्योग चैंबर CII के एक कार्यक्रम में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को आने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े ऐलान के लिए पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा, जो 2024 की जुलाई में पेश होगा। सवाल है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट क्यों पेश करेंगी? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

2019 में पेश हुआ था अंतरिम बजट

इससे पहले साल 2019 में अंतरिम बजट पेश हुआ था। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट 1 फरवरी, 2019 को पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कई अहल ऐलान किए थे। तब वित्तमंत्री अरुण जेटली थे। लेकिन, इलाज के लिए वह विदेश गए थे। इसलिए गोयल ने बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि का ऐलान किया था। इस स्कीम में 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसान को सरकार की तरफ से हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने इनकम टैक्स से जुड़े कुछ अहम ऐलान भी किए थे।


यह भी पढ़ें : Budget 2024 : यूनियन बजट 2024 में डिसइनवेस्टमेंट पर फोकस घटा सकती है सरकार

अगले साल होंगे लोकसभा के चुनाव

सरकार जिस साल लोकसभा चुनाव होते हैं, उस साल अंतरिम बजट पेश करती है। अंतरिम बजट में सरकार का फोकस अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के लिए अपने खर्च के प्रस्ताव पर संसद की मंजूरी हासिल करना होता है। लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनती है वह पूर्ण बजट पेश करती है। 2019 में केंद्र की पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 5 साल पूरे हो रहे थे। उस साल लोकभा चुनाव होने वाले थे। इसलिए सरकार ने पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट पेश किया था। चुनावों के बाद नरेंद्र मोदी के दोबारा सरकार बनाने पर पूर्ण बजट 5 जुलाई को आया था। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे पेश किया था।

चुनाव वाले साल में दो बजट 

आम तौर पर यह माना जाता है कि लोकसभा चुनावों के बाद बनने वाली सरकार अपने पॉलिसी के हिसाब से यूनियन बजट पेश करेगी। इसीलिए चुनाव वाले साल में सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। इस तरह जिस साल लोकसभा चुनाव होते हैं उस साल सरकार दो बार बजट पेश करती है। पहला यूनियन बजट 1 फरवरी को आता है, जबकि दूसरा जुलाई में आता है। यह पूर्ण बजट होता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 30, 2023 3:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।