भारत की स्टाफिंग कंपनियों को बजट से टैक्स में राहत और प्रोविडेंट फंड खातों पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा इन कंपनियों को बजट में ऐसे योजनाओं के ऐलान का अनुमान है, जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ऐसी कंपनियों का कहना है कि ट्रेनिंग प्रोग्राम में निवेश और स्किल डिवेलपमेंट के लिए सरकार और प्राइवेट सेक्टर में निवेश से जॉब मार्केट की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।
