Budget 2024: आज निर्मला सीतारमण देश का अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट के दौरान कई अहम घोषणाएं भी की जा सकती है क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह बजट पेश किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार कई ऐसी योजनाओं का भी ऐलान कर सकती है, जिससे आम लोगों को फायदा मिले। इनमें सस्ते घरों का आवंटन भी शामिल है। ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सस्ते घरों के लिए बजट आवंटन को बढ़ा सकती है।
