Budget 2024 Halwa Ceremony: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को देश का आम बजट पेश करेंगी। ये अंतरिम बजट होगा क्योंकि इसके बाद देश में चुनाव होने हैं। बजट से पहले एक सेरेमनी हर बार जरूरी होती है। बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) होती है जिसमें वित्तमंत्री और वित्त मंत्रालय के लोग शामिल होते हैं। हलवा सेरेमनी बजट पेश होने से पहले की जाने वाली काफी पुरानी परंपरा है। हलवा सेरेमनी के लिए वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। ये परंपरा इसलिए भी हर साल की जाती है क्योंकि हमारे देश में कोई भी बड़ा काम करने से पहले मुंह मीठा करना अच्छा माना जाता है। बजट से पहले मुंह मीठा करने के लिए हलवा सेरेमनी की जाती है।
क्यो की जाती है हलवा सेरेमनी
बजट के काम में जुटने से पहले सबका मुंह मीठा किया जाता है। हलवा सेरेमनी की परंपरा काफी पुरानी है और इसे हर साल किया जाता है। हालांकि, साल 2022 में कोविड कारण इस रस्म को नहीं निभाया गया था। तब स्टॉफ को उनके ऑफिस में ही मिठाई दी गई थी। हर साल बजट की छपाई शुरू होने से पहले हलवा सेरेमनी होती है। ये हलवा वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को दिया जाता है।
वित्त मंत्रालय को करने होते हैं ये काम
हलवा सेरेमनी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहना होगा। वह अपने परिवार से भी संपर्क नहीं कर सकते। उन्हें अपने परिवार से भी इस बीच बात नहीं कर सकते और उन्हें उनसे भी दूर रहना होता है। ऐसा बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किया जाता है। बजट 1 फरवरी 2024 को पेश होना है।
1 फरवरी 2024 को पेश होगा बजट
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि बड़े ऐलान के लिए अगले साल के पूर्ण बजट तक इंतजार करना होगा। पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। 2024 के अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी।