Get App

Budget for Agriculture: क्या PM Kisan Scheme का पैसा बढ़ाने का होगा ऐलान? एग्रीकल्चर सेक्टर को हैं बड़ी उम्मीदें

इस बार के बजट में सरकार की ओर से किसानों के लिए भी अहम ऐलान किए जा सकते हैं। किसानों के बीच केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Scheme) काफी पॉपुलर है। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि सरकार इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का पैसा बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 6:34 AM
Budget for Agriculture: क्या PM Kisan Scheme का पैसा बढ़ाने का होगा ऐलान? एग्रीकल्चर सेक्टर को हैं बड़ी उम्मीदें
Budget 2024: किसानों के लिए क्या होगा बजट में खास?

Budget for Agriculture: देश में किसानों की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। किसानों का देश की अर्थव्यवस्था में भी काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वहीं अब देश का अंतरिम बजट भी पेश किया जाने वाला है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार के बजट (Union Budget 2024) में सरकार की ओर से किसानों के लिए भी अहम ऐलान किए जा सकते हैं। किसानों के बीच केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Scheme) काफी पॉपुलर है। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि सरकार इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का पैसा बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

PM Kisan Scheme

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम के तहत जुड़े हुए किसानों को हर साल केंद्र सरकार की ओर से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को काफी आर्थिक मदद मिल जाती है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला पैसा 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचाया जाता है।

Interim Budget 2024 LIVE Updates यहां पढ़ें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें