Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश की महिला टैक्सपेयर्स की नजरें महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हुई है। ये बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है, तो इससे महिलाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। क्या मोदी सरकार एक समय मिलने वाले खास सुविधा को फिर से शुरू करेगी। एक समय भारत में महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब था जिसमें उन्हें पुरुषों की तुलना में उन्हें कम टैक्स देना होता था, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। क्या मोदी सरकार महिलाओं को मिलने वाली खास सुविधा यानी कम टैक्स वाला फायदा फिर मिलेगा?
