BUDGET 2023: आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में आम बजट पेश कर रही हैं। ये वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाने वाला 5वां बजट है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय इकोनॉमी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। बजट के जरिए अगले 100 साल की रूपरेखा पेश की जा रही है। इतना ही नहीं दुनिया ने भारत की इकोनॉमी को सराहा है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। वित्त मंत्री द्वारा पेश किये जाने वाले बजट का हर वर्ग पर असर होगा। शेयर बाजार में इस पर रिएक्शन आता हुआ नजर आयेगा। इसे देखते हुए आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ पर दिग्गज एक्सपर्ट ने बजट पिक्स के रूप में शानदार कॉल्स दिये हैं। इसमें पोजीशन लेकर निवेशक बढ़ियां कमाई कर सकते हैं।
