Trade setup: तकनीकी रूप से बाजार में बजट डे से पहले मजबूती देखने को मिली। पिछले दिन के अधिकांश नुकसान की भरपाई करते हुए 31 जनवरी को निफ्टी 21,700 अंक से ऊपर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्र में निफ्टी को 21,800-21,850 को जोन में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और अगर यह इसके ऊपर बंद होता है तो 21,850 - 22,000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 21,500-21,400 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।
