Union Budget 2024 Expectations Highlights: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बार के अंतरिम बजट से लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस साल लोकसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इस बार का बजट अन्य साल के मुकाबले काफी अलग रहने वाला है। बजट 2023 में FM ने ऐलान किया था कि उनका फोकस भारत की इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है
Interim Budget 2024 Expectations Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में पेश करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण इस बार छठवीं बार बजट पेश करेंगी। हालांकि, इस साल लोकसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में इस बार वित्त मंत्री की ओर से पेश किया जाने वाला बजट एक अंतरिम बजट होगा। आम चुनावों के बाद जब नई सरकार का गठन होगा। इसक
Interim Budget 2024 Expectations Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में पेश करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण इस बार छठवीं बार बजट पेश करेंगी। हालांकि, इस साल लोकसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में इस बार वित्त मंत्री की ओर से पेश किया जाने वाला बजट एक अंतरिम बजट होगा। आम चुनावों के बाद जब नई सरकार का गठन होगा। इसके बाद फिर से पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
जानकारों का मानना है कि इस बार के अंतरिम बजट के जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष में किए जाने वाले विकास का खाका पेश कर सकती है। देश के हर वर्ग के लोगों को भी अंतरिम बजट से काफी उम्मीदें टिकी हुई हैं। इनमें गरीब, युवा, किसान, महिलाएं, कारोबारी और नौकरीपेशा तबका भी शामिल है।
वहीं, आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि इस साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए अंतरिम बजट 2024 किसानों और महिलाओं के लिए बहुत खास हो सकता है। उनके लिए इस बार के बजट में सरकार की ओर से कई अहम ऐलान किए जा सकते हैं।
कृषि से जुड़े जानकारों का मानना है कि इस बार के अंतरिम बजट में पीएम किसान सम्मान निधि में इजाफा हो सकता है। मौजूदा समय में किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। इसे बढ़ाकर 8000 या 9000 किया जा सकता है। वहीं इस बार के बजट में सरकार नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस को भी आकर्षक बना सकती है।
इसके साथ ही सरकार का फोकस आम लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बढ़ावा देने पर भी हो सकता है। साल 2024 के अंतरिम बजट में मोदी सरकार किसानों के फसल के साथ-साथ स्वास्थ्य और जीवन बीमा योजनाओं का भी प्रस्ताव ला सकती है।
इस साल के अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए भी बजट का आकार बढ़ाया जा सकता है। पिछले 10 सालों में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर बजट खर्च का दायरा 30 फीसदी तक बढ़ा है। इस बार के अंतरिम बजट में सरकार डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजना का ऐलान कर सकती है। महिलाओं की कौशल विकास योजना का भी ऐलान किया जा सकता है।