Get App

Chhattisgarh Budget 2023: कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल, बेरोजगारों को हर महीने भत्ता, बघेल सरकार के आखिरी बजट में ये रहे अहम एलान

Chhattisgarh Budget 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये के इस बजट को टैबलेट के जरिए पेश किया। भूपेश बघेल की मौजूदा कांग्रेस सरकार के लिए यह आखिरी बजट है और इस साल के आखिरी में राज्य में चुनाव होने हैं। आइए जानते हैं कि इस बार के बजट में छत्तीसगढ़ सरकार के पिटारे से क्या-क्या निकला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 4:12 PM
Chhattisgarh Budget 2023: कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल, बेरोजगारों को हर महीने भत्ता, बघेल सरकार के आखिरी बजट में ये रहे अहम एलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य का बजट पेश किया। उनके पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है।

Chhattisgarh Budget 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य का बजट पेश किया। उनके पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये के इस बजट को टैबलेट के जरिए पेश किया। भूपेश बघेल की मौजूदा कांग्रेस सरकार के लिए यह आखिरी बजट है और इस साल के आखिरी में राज्य में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने एक मार्च को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया था जिसमें बजट, प्रश्नों, राज्यपाल का संबोधन और विधानसभा की कार्यवाही से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। अब आइए जानते हैं कि इस बार के बजट में छत्तीसगढ़ सरकार के पिटारे से क्या-क्या निकला है।

Chhattisgarh Budget 2023-34 के प्रमुख एलान

बेरोजगार युवाओं के कल्याण के लिए नवीन योजना के तहत 25 करोड़ रुपये के प्रावधान का एलान। इसके तहत 12वीं कक्षा पास करने वाले 18-25 वर्ष के ऐसे युवाओं को जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होगी, उन्हें हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें