Budget 2023: 21G Investment Advisers के गौरव वर्मा ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहा कि यूनियन बजट 2023 एक ब्लॉकबस्टर बजट हो सकता है। ये मार्केट और इकोनॉमी को एक नई दिशा और बड़ा बूस्ट दे सकता है। 21G के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे गौरव वर्मा की राय है कि 2023 में पीएसयू बैंक,कैपिटल गुड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के नजरिए से हॉट थीम रह सकते हैं। कैपिटल और इक्विटी मार्केट का 15 सालों का अनुभव रखे वाले वर्मा प्रिवेट बैंकों की तुलना में पीएसयू बैंकों पर ज्यादा बुलिश हैं। उन्होंने इस बातचीत में कहा कि पीएसयू बैंकिंग में बड़ा निवेश आने की उम्मीद है। इसकी वजह ये है कि इस समय प्राइवेट सेक्टर बैंक की तुलना में पीएसयू बैंक तुलनात्मक रूप से काफी सस्ते भाव पर मिल रहे हैं।
