Credit Cards

GDP Growth Forecast: FY25 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी जीडीपी, इकनॉमिक सर्वे में सरकार का अनुमान

GDP Growth Forecast: इस वित्त वर्ष 2024-25 में देश की रियल जीडीपी 6.5-7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। यह अनुमान आज संसद में पेश इकनॉमिक सर्वे में सरकार ने जाहिर किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इसे संसद में पेश किया। सरकार ने ग्रोथ को जो अनुमान लगाया है, वैसा ही इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) ने भी अनुमान लगाया है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
जब फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था, उसके पहले भी वित्त मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी किया था, उसमें भी जीडीपी के 7 फीसदी के करीब ग्रोथ से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।

GDP Growth Forecast: इस वित्त वर्ष 2024-25 में देश की रियल जीडीपी 6.5-7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। यह अनुमान आज संसद में पेश इकनॉमिक सर्वे में सरकार ने जाहिर किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इसे संसद में पेश किया। सरकार ने ग्रोथ को जो अनुमान लगाया है, वैसा ही इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) ने भी अनुमान लगाया है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक इस वित्त वर्ष भारतीय जीडीपी 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। इससे पहले जब फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था, उसके पहले भी वित्त मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी किया था, उसमें भी जीडीपी के 7 फीसदी के करीब ग्रोथ से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।

RBI का अधिक ग्रोथ का है अनुमान

आईएमएफ ने इस वित्त वर्ष 2025 में भारतीय जीडीपी के 7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। सरकार का भी अनुमान कुछ ऐसा है और इकनॉमिक सर्वे में इस वित्त वर्ष 6.5-7 फीसदी की रफ्तार से जीडीपी के बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। वहीं केंद्रीय बैंक RBI का अनुमान और तेज ग्रोथ का है। जून में आरबीआई ने अपने ग्रोथ अनुमान में बदलाव करते हुए इसे बढ़ा दिया था। आरबीआई ने अपने ग्रोथ अनुमान को 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। पिछले तीन वित्त वर्षों से भारतीय जीडीपी 7 फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ रही है।


रोजगार को लेकर क्या है अनुमान

आर्थिक सर्वे के मुताबिक वैश्विक इकॉनमी अभी भी दिक्कतों से जूझ रही है जिसका कैपिटल फ्लो पर असर पड़ सकता है। सर्विस सेक्टर में आगे ग्रोथ अच्छी रह सकती है। हालांकि आईटी सेक्टर में अधिक हायरिंग की उम्मीद नहीं है। सरकार का कहना है कि रोजगार के मौके तैयार करने में कॉरपोरेट सेक्टर की भूमिका बढ़नी चाहिए। आर्थिक सर्वे 2024 में कहा गया है कि जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद देश की इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। इसमें मेंटल हेल्थ और कृषि पर फोकस बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

Budget Economic Survey 2024: काबू में महंगाई, बेरोजगारी भी घटी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।