Get App

इलेक्शन बजट में किसान, महिला और टैक्सपेयर्स पर होगा वित्तमंत्री का फोकस

Union Budget 2024: लोकसभा चुनावों से सरकार का अंतिम बजट 1 फरवरी को आएगा। हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा, लेकिन इलेक्शंस को देखते हुए सरकार का फोकस इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों पर रहने की संभावना है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रोजगार के मौके बढ़ाने के भी उपाय कर सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 6:33 AM
इलेक्शन बजट में किसान, महिला और टैक्सपेयर्स पर होगा वित्तमंत्री का फोकस
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस रियल सेक्टर को बढ़ावा देने वाले उपायों पर भी हो सकता है। इसकी वजह यह है कि रियल एस्टेट की ग्रोथ बढ़ने से पूरी इकोनॉमी की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही यह सेक्टर रोजगार के मौके पैदा करने में भी आगे है।

Interim Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। यह बजट लोकसभा चुनावों से पहले आ रहा है। ऐसे में इसे इलेक्शन बजट (Election Budget) के रूप में देखा जा रहा है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण किसान, महिला, युवा जैसे वर्गों पर फोकस बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा इनकम टैक्स में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले ट्रेंड से भी इसके संकेत मिलते हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। उससे पहले सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था। इसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। इसमें किसानों के लिए उन्होंने बड़ी स्कीम का ऐलान किया था। टैक्सपेयर्स को राहत देने की भी कोशिश की गई थी।

ग्रामीण इलाकों पर फोकस

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस अंतरिम बजट में कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि जीडीपी में कृषि सेक्टर की हिस्सेदारी भले ही ज्यादा नहीं है, लेकिन करीब 65 फीसदी आबादी गांवों में रहती है। इसका बड़ा हिस्सा खेती पर निर्भर है। 2019 में सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाती है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीतारमण अंतरिम बजट में आर्थिक सहायता बढ़ाकर 6,000-8,000 रुपये सालाना कर सकती हैं। वित्तमंत्री कृषि कर्ज के लिए भी टारगेट बढ़ा सकती हैं। सरकार हर किसान को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के दायरे में लाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Interim Budget 2024 LIVE Updates

सब समाचार

+ और भी पढ़ें