Get App

F&O Buzzer:पॉजिटिव कमेंट्री और बजट ने इस स्टील स्टॉक को बनाया ट्रेडरों के आंखों का तारा, क्या है आपके पास?

Budget 2023:CLSA ने अपनी कमेंट्री में कहा है कि चीन की इकोनॉमी के तेजी से खुलने और इकोनॉमी के लिए चीन सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन उपायों ने मेटल सेक्टर को नई जिंदगी दी है। हालांकि मेटल के लिए वास्तविक डिमांड की स्थिति अभी भी साफ नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 4:30 PM
F&O Buzzer:पॉजिटिव कमेंट्री और बजट ने इस स्टील स्टॉक को बनाया ट्रेडरों के आंखों का तारा, क्या है आपके पास?
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी कहा है कि घरेलू बाजार में मुश्किलों से भरी दूसरी तिमाही और यूरोप की खराब तीसरी तिमाही के बाद अब आगे कंपनी को स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है

Budget 2023: आज के कारोबार में टाटा स्टील का शेयर ट्रेडरों के रडार पर चमकता रहा है। मेटल शेयरों में आई तेजी ने इस शेयर ने भी जोश भर दिया। यह शेयर आज ओपन इंट्रेस्ट में बढ़ोतरी के साथ तेजी दिखाता नजर आया। ये इसमें बुलिश सेटअप का साफ संकेत हैं। CLSA की ओर से यह कहने के बाद कि स्टील स्टॉक्स का आउटलुक सुधरा है। आज टाटा स्टील का शेयर जबरदस्त जोश में रहा है। CLSA ने अपनी कमेंट्री में कहा है कि चीन की इकोनॉमी के तेजी से खुलने और इकोनॉमी के लिए चीन सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन उपायों ने मेटल सेक्टर को नई जिंदगी दी है। हालांकि मेटल के लिए वास्तविक डिमांड की स्थिति अभी भी साफ नहीं है।

CLSA की टिप्पणी ने भरा जोश

CLSA की टिप्पणी में आगे कहा गया है कि अब अमेरिकी मंदी बहुत ही करीब नजर आ रही है। लेकिन इसका असर पहले के अनुमान के मुकाबले कम हो सकता है। इसके अलावा स्टील की घरेलू डिमांड मजबूत बनी हुई है। स्टील उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी के बावजूद एक्पोर्ट पर निर्भरता बनी रहने की संभावना है। CLSA का यह भी कहना है कि नियर टर्म में स्टील की कीमतें ऊंची स्तरों पर बनी रहेंगी। हालांकि अगली तिमाही में इसमें कुछ नरमी आती नजर आ सकती है।

इस बीच टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी कहा है कि घरेलू बाजार में मुश्किलों से भरी दूसरी तिमाही और यूरोप की खराब तीसरी तिमाही के बाद अब आगे कंपनी को स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है। कंपनी के भारतीय कारोबार में हल्का सुधार देखने को मिला है। इस बीच यूरोपियन स्टील मार्केट भी अब धीरे-धीरे हरे निशान में लौट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें