Interim Budget 2024: वित्त वर्ष 2024-25 का बजट (Budget 2024) पेश किए जाने के बाद कंजंप्शन शेयरों में गिरावट और तेजी का मिलाजुला रुख देखने को मिला। निफ्टी इंडिया कंजंप्शन इंडेक्स के 30 शेयरों में से करीब 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। इस इंडेक्स के मुताबिक, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मारुति सुजुकी, मैक्सहेल्थ, डाबर, आयशर मोटर्स, मैरिको, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी, डीमार्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डीएलएफ, टाटा पावर, ट्रेंट, में तेजी देखी गई। सबसे ज्यादा 11 प्रतिशत तक गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स चढ़ा, हालांकि इस शेयर की तेजी में बड़ा योगदान कंपनी के तीसरी तिमाही नतीजों का है।
