LPG Cylinder Price: बजट पेश होने से पहले सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ाया LPG सिलेंडर का दाम

LPG Cylinder Price Today 1st February 2023: बजट 2023 (Union Budget 2023) पेश होने से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। आज सरकार ने घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिया है

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2023: सरकार ने बजट से पहले आम जनता को दी राहत।

LPG Cylinder Price Today 1st February 2023: बजट 2023 (Union Budget 2023) पेश होने से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। आज सरकार ने घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी, अभी ये पुराने रेट्स पर ही मिलेंगे।

घरेलू LPG सिलेंडर का दाम

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Latest LPG Cylinder Price) अभी पुराने दाम पर ही मिलेंगे।


14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत

शहर रेट       (रुपये में)

कोलकाता      1079

दिल्ली            1053

मुंबई              1052.5

चेन्नई              1068.50

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम। 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम।

ये है 19Kg Cylinder LPG सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1769 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1721 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1917 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1869 रुपये में मिलेगा।

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम

 

 

महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती है। आज महीने के पहले दिन 1 फरवरी 2023 को कंपनियों ने 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय कर दी है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं। बजट पेश होने से पहले सरकार ने राहत दी है।

Budget 2023 LIVE Updates: बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।