Budget 2024 : मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में क्वांटस रिसर्च के स्मॉलकेस मैनेजर, संस्थापक और सीईओ कार्तिक जोनागडला ने कहा कि देश अंतरिम बजट एक नजदीक आ गया है, आम चुनाव भी नजदीक आ गए हैं। ऐसे में किसी बड़े नीतिगत बदलाव की संभावना नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि वित्त मंत्री कल आने वाले अंतरिम बजट में अतिरिक्त कर बचत के प्रावधानों और स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़त के जरिए नई कर व्यवस्था को ऑकर्षक बनाने पर फोकस कर सकती हैं। जोनागडला ने कहा, "ये उपाय नई व्यवस्था को पुरानी व्यवस्था की तुलना में अधिक आकर्षक बना सकते हैं, जिससे करदाताओं की पसंद प्रभावित होगी।"
