Trade Spotlight : बजट से पहले डेली चार्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ निफ्टी एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा है। ये बाजार की मजबूती का संकेत है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 21,800-21,900 के स्तर पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। जबकि 21,500 पर तत्काल सपोर्ट और 21,300 पर बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 31 जनवरी को, निफ्टी 204 अंक उछलकर 21,726 पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा बढ़कर 71,752 पर पहुंच गया।
