आज से पांच दिनों के बाद पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2022 (Union Budget 2022) में अबकी बार रेलवे किराये की दरों और यात्री किराए में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसकी जानकारी रखने वाले दो सूत्रों से इस बारे में सूचना प्राप्त हुई है। किराय नही बढ़ने पर भारतीय रेलवे अपने परिचालन में सुधार के लिए माल ढुलाई और यात्री परिवहन आय का उपयोग करते हुएअपनी पूंजीगत खर्चों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी बजटीय सहायता और अतिरिक्त बजटीय संसाधनों पर निर्भर करेगा।
