Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपना पांचवां बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। सीतारमण के नाम सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है। 1 फरवरी, 2020 को उन्होंने जो बजट भाषण दिया था, वह 2 घंटा 42 मिनट का था। सबसे छोटा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड एचएम पटेल के नाम है। उन्होंने 1977 में यह बजट भाषण दिया था। आजादी के बाद पेश किए गए बजटों में कई ऐसे यूनियन बजट हैं, जो बहुत ज्यादा चर्चा में रहे हैं। चर्चा में रहने की अलग-अलग वजहें रहीं। हम आपको ऐसे कुछ बजटों के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। इस वजह से उन्हें अलग नाम भी दिया गया।
