Union Budget 2023: सरकार के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे हिस्से की बैठकें संसद की नई इमारत में होने की उम्मीद है। संसद की नई इमारत का उद्घाटन मार्च में होने की संभावना है। मार्च में ही बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि संसद की नई इमारत को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके फरवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठकें संसद की नई इमारत में होने की उम्मीद है। आम तौर पर बजट सत्र के दो चरण होते हैं। पहले चरण की शुरुआत 30 या 31 जनवरी को होती है।
