Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि यह युवाओं का दिमाग है, जो देश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अब ऐसा नेृतत्व है, जो भ्रष्ट नहीं है और जो लोगों की बेहतरी के लिए काम करता है। वित्तमंत्री ने यूनयन बजट 2023 (Budget 2023) से पहले युवाओं के बारे में ये बताई हैं। फाइनेंस मिनिस्टर 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। इस बजट से युवा, बुजुर्ग, महिला सहित सभी को बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले यह केंद्र की मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री पर एक तरफ सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक करने वाले उपायों के एलान करने का दबाव है तो दूसरी तरफ इकोनॉमिक ग्रोथ तेज करने की जिम्मेदारी है।
