Get App

Budget 2023: इनकम टैक्स रेट में कमी, ज्यादा स्टैंडर्ड डिडक्शन, सेविंग्स बढ़ाने के उपाय...से आम आदमी को राहत दे सकती हैं वित्त मंत्री

Union Budget 2023: करीब ढाई साल तक कोरोना की महामारी ने आम लोगों की जिंदगी पर बहुत असर डाला है। आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट आई हैं। लेकिन, परिवारों की वित्तीय स्थिति अब भी पटरी पर नहीं लौटी है। ऐसे में सरकार बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए उपायों का ऐलान कर सकती है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 2:45 PM
Budget 2023: इनकम टैक्स रेट में कमी, ज्यादा स्टैंडर्ड डिडक्शन, सेविंग्स बढ़ाने के उपाय...से आम आदमी को राहत दे सकती हैं वित्त मंत्री
सरकार को स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट अगले बजट में बढ़ाने का ऐलान करना चाहिए। इससे नौकरी करने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा। अभी सालाना 50,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन की इजाजत है। इसे बढ़ाकर कम से कम 1 लाख रुपये करने की जरूरत है।

Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब कोरोना की महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट आई हैं। हालांकि, मार्च 2020 में शुरू हुई कोरोना की महामारी ने लोगों पर इतना खराब असर डाला है, जिसकी भरपाई अब भी नहीं हो पाई है। खासकर कोरोना की दूसरी लहर ने परिवारों को बहुत चोट पहुंचाई है। कई ऐसे परिवार हैं, जिसने अपने सदस्यों को खो दिया है। साथ ही कोरोना से संक्रमित अपने लोगों के इलाज पर लोगों को बहुत खर्च करना पड़ा है। इसका सीधा असर उनकी वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। ऐसे परिवारों को सरकार की मदद की जरूरत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे लोगों को राहत देने के लिए यूनियन बजट (Budget 2023) में कई तरह के उपाय कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वित्त मंत्री के इन उपायों से कोरोना से प्रभावित परिवारों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट सकती है।

इनकम टैक्स रेट्स में कमी

वित्त मंत्री इनकम टैक्स रेट में कमी का ऐलान कर सकती हैं। अगर ऐसा स्थायी रूप से करना मुमकिन न हो तो वह अगले दो साल के लिए लोगों को टैक्स में राहत दे सकती हैं। लोगों पर टैक्स का बोझ कम होने से उनके हाथ में ज्यादा पैसे बचेंगे। अभी सालाना 10 लाख रुपये तक की इनकम वाले लोगों के लिए टैक्स रेट 30 फीसदी है। बढ़ती महंगाई के बीच सालाना 10 लाख रुपये की इनकम बहुत ज्यादा नहीं है। सरकार कम से कम दो साल के लिए लोगों के लिए टैक्स के रेट को घटाकर 10 फीसदी कर सकती है। इससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Budget 2023 : यूनियन बजट बनाने वाली फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की टीम के बारे में यहां जानिए सबकुछ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें