Budget 2023 : इस साल बजट के बाद कई चीजों की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023 पेश करेंगी। इसमें वह चीजों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। इसकी दो वजहें बताई जा रही हैं। पहला, सरकार कई चीजों के आयात पर अपनी निर्भरता खत्म करना चाहता है। वह इन चीजों का उत्पादन देश में ही करना चाहती है। दूसरा, सरकार करेंट अकाउंट डेफिसिट में कमी लाना चाहती है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने 35 आइटम्स की लिस्ट तैयार की है, जिस पर सीमा शुल्क (Custom Duty) बढ़ाने का ऐलान बजट में हो सकता है। इनमें प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और ज्वैलरी शामिल हैं। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट संसद में पेश करेंगी।