बजट 2023: कई शहरों में बड़ी संख्या में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स अटके पड़े हैं। ऐसे हाउसिंग यूनिट्स की संख्या करीब 5 लाख हो सकती है। इन्हें खरीदने वाले ग्राहक मुश्किल में हैं। ज्यादातर लोगों ने बैंक से लोन लेकर घर खरीदा है। उन्हें हर महीने EMI चुकानी पड़ती है। लेकिन, घरों की डिलीवरी कब मिलेगी, यह उन्हें पता नहीं है। ऐसे ग्राहकों को उम्मीद है कि सरकार यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) में ऐसी स्कीम का ऐलान करेगी, जिससे पिछले कई सालों से अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जा सकेगा। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023 पेश करेंगी।
