Union Budget 2023: अगले यूनियन बजट (Union Budget) में सरकार का फोकस रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा। दरअसल, सरकार ट्रेनों के ट्रेवल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहती है। पिछले कुछ सालों में उसका जोर सेफ्टी पर रहा है। उम्मीद है कि अगले बजट में रेलवे के लिए बजटीय सहायता 29 फीसदी बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये की जा सकती है। इस फाइनेंशियल ईयर में रेलवे के लिए बजटीय सहायता 1.4 लाख करोड़ रुपये रखी गई है। रेल मंत्रालय ने फाइनेंस मिनिस्ट्री से लंबी अवधि के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को प्रायरिटी में शामिल करने की गुजारिश की है। इनमें फ्रेट कॉरिडोर्स और हाई स्पीड ट्रेन से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेनों के आधुनिकीकरण, रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्निलिंग सिस्टम में बदलाव की मांग शामिल है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। इसमें रेलवे का आय-व्यय का ब्यौरा भी शामिल होगा।
