Get App

बजट 2023: बजट से पहले आपके लिए है मुनाफा कमाने का मौका? इन 5 शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

Union budget 2023: हर यूनियन बजट में सरकार का फोकस कुछ खास सेक्टर पर रहता है। इस बार ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग पर सरकार का फोकस रहने की उम्मीद है। इसका फायदा इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को मिलेगा। इनके शेयरों में अभी निवेश करने पर अच्छा मुनाफा हो सकता है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 22, 2023 पर 9:36 AM
बजट 2023: बजट से पहले आपके लिए है मुनाफा कमाने का मौका? इन 5 शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
अनुमान है कि इलेक्शंस की वजह से सरकार यूनियन बजट 2023 में रोजगार के मौके पैदा करने पर भी फोकस बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि पूंजीगत खर्च पर भी सरकार का फोकस कम नहीं होगा।

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण यूनियन बजट (Budget 2023) में कुछ खास सेक्टर पर फोकस बढ़ाएंगी। खासकर वह ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले उपायों का ऐलान करेंगी। कोरोना की महामारी के बाद इंडियन इकोनॉमी में अच्छी रिकवरी दिख रही है। अगले साल लोकसभा इलेक्शंस होने वाले हैं। अनुमान है कि इलेक्शंस की वजह से सरकार यूनियन बजट 2023 में रोजगार के मौके पैदा बढ़ाने पर भी फोकस बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि पूंजीगत खर्च पर भी सरकार का फोकस कम नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि अभी प्राइवेट सेक्टर में पूंजीगत खर्च में वृद्धि देखने को नहीं मिली है। जियोपॉलिटकल हालात को देखते हुए डिफेंस पर भी सरकार का फोकस रहेगा। ऐसे में मनीकंट्रोल ने ऐसे 5 शेयरों की पहचान की है, जिनमें निवेश करने पर आपको शानदार मुनाफा हो सकता है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE)

डिफेंस पर सरकार के फोकस बढ़ाने से इस सेक्टर की घरेलू कंपनियों के लिए बड़े मौके बने हैं। GRSE इन कंपनियों में शामिल है। इसकी ऑर्डर बुक करीबप 23,000 करोड़ रुपये की है। इससे अगले 4-5 साल में कंपनी की रेवेन्यू अच्छी बनी रहेगी। उम्मीद है कि सरकार डिफेंस के लिए यूनियन बजट 2023 में आवंटन बढ़ाएगी। इसका फायदा जीआरएसई को मिलेगा।

बजट 2023 आने में बाकी हैं सिर्फ कुछ दिन, इसकी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें