Budget 2023: दो हिस्सों में होता है बजट स्पीच, क्या आप जानते हैं इन दोनों में फर्क?

Budget 2023: बजट पर आम से लेकर खास, सबकी निगाहें लगी होती हैं कि उन्हें क्या मिलता है। इसके अलावा बजट से इकोनॉमी की हालत का भी पता चलता है। हालांकि बजट के किस हिस्से से आपको क्या जानकारी मिलेगी, यह पता होना जरूरी है क्योंकि बजट दो हिस्से में होता है-पार्ट ए और पार्ट बी

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 1:37 PM
Budget 2023: अगले महीने 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। वहीं सीतारमण का यह पांचवा बजट होगा।

Budget 2023: अगले महीने 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। वहीं सीतारमण का यह पांचवा बजट होगा। इस  बजट पर आम से लेकर खास, सबकी निगाहें लगी होती हैं कि उन्हें क्या मिलता है। इसके अलावा बजट से इकोनॉमी की हालत का भी पता चलता है। हालांकि बजट के किस हिस्से से आपको क्या जानकारी मिलेगी, यह पता होना जरूरी है क्योंकि बजट दो हिस्से में होता है-पार्ट ए और पार्ट बी। यहां इन दोनों ही पार्ट्स के बारे में जानकारी दी जा रही है कि किस हिस्से में वित्त मंत्री के भाषण (Budget Speech) में क्या होता है।

बजट स्पीच का पार्ट ए

बजट के पहले हिस्से में पूर्व वित्त वर्ष और चालू वित्त वर्ष में इकोनॉमी के सेहत की डिटेल्स रहती है। इसके अलावा इसमें अगले वित्त वर्ष के लिए बजट का आकलन भी होता है। इसमें अलग-अलग सेक्टर पर सरकार के खर्च, इन सेक्टर्स के लिए नई योजनाओं और सरकार की प्रॉयोरिटी के बारे में होता है। इसके अलावा इसी पार्ट में सरकार के फोकस के बारे में भी बताया जाता है। इसमें यह बताया जाता है कि सरकार टैक्स और कर्ज के जरिए कितना कर्ज जुटाएगी और फिर हर मंत्रालय पर कितना-कितना खर्च होगा। इसमें देश के आर्थिक सर्वे, राजकोषीय घाटे, चालू खाते के घाटे और महंगाई दर (इंफ्लेशन) के बारे में डिटेल्स होती है।

बजट 2023 : सरकार के लिए यह टैक्स के नियमों को आसान और अट्रैक्टिव बनाने का बड़ा मौका है


बजट भाषण का पार्ट बी

पार्ट बी पर अधिकतर लोगों का ध्यान रहता है क्योंकि इसी में टैक्स से जुड़े ऐलान होते हैं। वित्त मंत्री इस पार्ट में आने वाले वित्त वर्ष में टैक्स के प्रस्तावों का ऐलान करेंगी। इसके अलावा इसी हिस्से में टैक्सपेयर्स को इकोनॉमी की हालत, अलग-अलग विभाग में सरकार की प्रगति और भविष्य के नीतियों की दिशा के बारे में बताया जाता है। टैक्स के मौजूदा सिस्टम में किसी बदलाव के बारे में इसी पार्ट में बताया जाता है। बजट भाषण खत्म होने से पहले वित्त मंत्री एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट पेश करेंगी जिसमें अगले वित्त वर्ष के लिए रिसीट्स और एक्सपेंडिचर का पूरा आकलन रहेगा।

Budget 2023: Crypto Market को बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री इन एलानों से दे सकती हैं तगड़ा सपोर्ट

बने रिकॉर्ड्स और नई शुरुआत

वर्ष 2019 में जब उन्होंने पहली बार बजट पेश किया तो ऐसा करने वाली पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री थी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला। 2019 में उन्होंने एक और बात से सबका ध्यान खींचा, वह ये कि उन्होंने बजट ब्रीफेकेस को बही-खाता से बदल दिया। इसके बाद 2021 में इसे भी बदलकर उन्होंने टैबलेट कर दिया।

वहीं रिकॉर्ड्स की बात करें तो वर्ष 2020 मे उन्होंने सबसे लंबा बजट भाषण दिया। उन्होंने बजट के दिन 2 घंटे 42 मिनट बोला और दो पेज अभी भी बचे हुए थे यानी कि उन्हें अपना भाषण छोटा करना पड़ा। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था जब 2019 में उन्होंने बजट के दिन 2 घंटे 17 मिनट का भाषण दिया था। हालांकि पिछले उन्होंने महज 1 घंटे 31 मिनट का बजट भाषण दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।