Budget 2024: यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) पेश होने में दो महीने से कम वक्त रह गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को केंद्र सरकार का बजट पेश करेगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसमें अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के लिए सरकार अपने खर्च के प्रस्ताव पर संसद की मंजूरी हासिल करेगी। इसीलिए इसे लेखानुदान यानी वोट-ऑन-अकाउंट (Vote on Account) कहा जाता है। यह नरेंद्र मोदी की केद्र की वर्तमान सरकार का आखिरी बजट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद दो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जून-जुलाई में पेश करेगी। इससे पहले 2019 में अंतरिम बजट पेश हुआ था। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे 1 फरवरी, 2019 को पेश किया था। चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई को FY20 का पूर्ण बजट पेश किया था। मनीकंट्रोल यूनियन बजट के बारे कुछ दिलचस्प जानकारियां आपको दे रहा है।