Union Budget 2024 : अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होने से पहले इंडस्ट्री ने सरकार को कई सलाह दी है। उसने कहा है कि सरकार को इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने वाले उपाय करने चाहिए। कुछ साल के अंदर इंडिया दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रही है। CII ने 'नेशनल मिशन फॉर एडवान्स्ड मैन्युफैक्चरिंग' शुरू करने की सलाह दी है। इससे मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टविटी और क्वालिटी बेहतर करने में मदद मिलेगी। उसने कहा है कि इस मिशन के तहत मैन्युफैक्चरिंग में बदलाव लाने वाली टेक्नोलॉजी पर जोर दिया जा सकता है। सीआईआई ने उन सेक्टर को पीएलआई स्कीम के दायरे में लाने की सलाह दी है, जिनमें लेबर का ज्यादा इस्तेमाल होता है। अपैरल, खिलौन और फुटवियर ऐसे सेक्टर के उदाहरण हैं। इससे रोजगार के मौके बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही चीजों का देश में उत्पादन होने से आयात पर निर्भरता घटेगी।
