Budget 2024 : बजट में कुछ मिनरल्स पर हट सकती है कस्टम ड्यूटी, इन दो कंपनियों के शेयरों में उछाल

Budget 2024 : NMDC का शेयर एक महीना में 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक हफ्ते में यह करीब 2 फीसदी चढ़ा है। NLC India के स्टॉक ने बीते एक साल में166 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी ने बड़े पूंजीगत खर्च का प्लान बनाया है। हाल में इसने कहा था कि यह साल 2030 तक 82,000 करोड़ रुपये इनवेस्ट करेगी

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 5:01 PM
Budget 2024: 2011 के बाद NMDC के स्टॉक्स सबसे हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसका अच्छा असर इसके शेयरों की कीमतों पर पड़ा है।

Budget 2024 : NMDC और NLC India के शेयरों में बीते एक महीने में शानदार तेजी आई है। इसकी वजह कुछ महत्वपूर्ण मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी घटने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूनियन बजट 2024 में कुछ खनिजों पर कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान हो सकता है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेगीं। यह उनका छठा बजट होगा। NMDC का शेयर एक महीना में 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक हफ्ते में यह करीब 2 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, 8 जनवरी को इस शेयर में 2.87 फीसदी की गिरावट आई। NLC India का शेयर बीते एक महीना में 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

6 महीनों में भाव दोगुना 

NMDC आयरन ओर की इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कंपनी के शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई है। यह शेयर पिछले 6 महीनों में करीब दोगुना हो गया है। 2011 के बाद इसके स्टॉक्स सबसे हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसका अच्छा असर इसकी कीमतों पर पड़ा है। अगस्त 2003 से अब तक कंपनी ने लंप ओर की कीमत प्रति टन 950 रुपये बढ़ाई है, जबकि फाइंस की कीमत प्रति टन 1000 रुपये तक बढ़ाई है।


यह भी पढ़ें : Budget 2024 : पूर्व वित्तमंत्रियों के ये कोट्स लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं

एक साल में 166 फीसदी रिटर्न

NLC India में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस अनुमान का असर भी इसके शेयरों पर दिखा है। इसके शेयर में पिछले तीन महीनों में 80 फीसदी की तेजी आ चुकी है। यह कंपनी लिग्नाइट और कोयले का उत्पादन करती है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में इस स्टॉक की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। हालांकि, तब से इसमें थोड़ी गिरावट आई है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने 166 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी ने बड़े पूंजीगत खर्च का प्लान बनाया है। हाल में इसने कहा था कि यह साल 2030 तक 82,000 करोड़ रुपये इनवेस्ट करेगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में एनएलसी इंडिया में सरकार के हिस्सेदारी बेचने के प्लान का ऐलान कर सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।