Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी। साल 2024 चुनावी साल होगा। इस कारण वह पूरे साल की बजाय अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। चुनावी साल में अंतरिम बजट इसलिए पेश किया जाता है ताकि चुनाव के बाद जिसे सरकार बनाने की कमान मिले, वह सरकार बनाने के बाद बचे हुए महीनों के लेखा-जोखा तैयार करे। चुनावी साल होने के कारण ऐसी उम्मीद है कि सरकार किसानों के लिए खास घोषणाएं कर सकती है।
किसानों के लिए की जाएगी खास घोषणाएं
1 फरवरी 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिये बजट पेश करेंगी। ये बजट मोदी सरकार का अंतरिम बजट होगा क्योंकि इसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। यही कारण है कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में लोकलुभावन ऐलान हो सकते हैं। मोदी सरकार के इस बजट में किसानों का खास ध्यान रख सकती है। किसानों के लिए खास चलाई जाने वाली योजना पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) में मिलने वाला पैसा यानी किश्त बजट 2024 में बढ़ाई जा सकती है।
बजट 2024 में बढ़ सकता है किसानों का मिलने वाला पैसा
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। PM Kisan के लाभार्थी किसानों को 6,000 रुपये की जगह 8,000 रुपये किश्त के तौर पर मिल सकते हैं। सरकार बजट में इसका ऐलान कर सकती है। किसान काफी किसान काफी समय से किश्त बढ़ाए जानें की मांग कर रहे हैं। अभी किसानों को 3 किश्तों में 2,000 रुपये मिल रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार लाभार्थी किसानों की किश्त बढ़ाकर 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये कर सकती है।
अभी सालाना मिलते हैं 6000 रुपये
अभ लाभार्थी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक किश्त में 2,000 रुपये और सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे तीन किश्तों में किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किये जाते हैं। हर किश्त में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। ये किश्त हर 4 महीने में दी जाती है। अभी सरकार ने हाल में 15 नवंबर के दिन 15वीं किश्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किये हैं।
किसान काफी समय से कर रहे हैं PM-Kisan की किश्त बढ़ाने की मांग
देश के किसान काफी समय से पीएम किसान के तहत दी जाने वाली किश्त को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में एग्रीकल्चर सेक्टर एक्सपर्ट डॉ एम जे खान ने बताया कि ये बजट मोदी सरकार का अंतरिम बजट होगा और इसके बाद देश में चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बजट में सरकार अपने वोट बैंक किसानों का खास ध्यान रखते हुए पीएम किसान (PM Kisan) योजना के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ा सकती है।