Get App

क्रेडिट स्कोर कम है? FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड कर सकते हैं मदद

FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री कमजोर है या बिल्कुल नहीं है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये भविष्य में बेहतर क्रेडिट कार्ड और लोन पाने में मदद कर सकते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2026 पर 4:21 PM
क्रेडिट स्कोर कम है? FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड कर सकते हैं मदद

भारत में फाइनेंशियल सर्विस का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म के आने के बाद अब क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन लेना पहले जैसा मुश्किल काम नहीं रहा. ज्यादातर बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) सिर्फ एक अच्छा क्रेडिट स्कोर और स्टेबल इनकम देखकर ही क्रेडिट कार्ड दे देती हैं. ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब बैंक ऐसे क्रेडिट कार्ड भी ऑफर कर रहे हैं, जिनके लिए अच्छे क्रेडिट स्कोर की जरुरत नहीं पड़ती. यानी, अगर आपके पास बहुत शानदार क्रेडिट प्रोफाइल या अच्छी इनकम न हो, तब भी आपको क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. 

ये क्रेडिट कार्ड, जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़े होते हैं, उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं, जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री बहुत कमजोर है या बिल्कुल नहीं है. आम क्रेडिट कार्ड (अनसिक्योर्ड इंस्ट्रूमेंट) के उलट, FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड सिक्योर्ड इंस्ट्रूमेंट होते हैं. दरअसल, इनमें कार्डहोल्डर की कोई FD गिरवी या कोलेटरल होती है, इसलिए बैंकों को ग्राहक के क्रेडिट स्कोर को लेकर कोई चिंता नहीं होती और वे आसानी से एप्लीकेशन अप्रूव कर देते हैं.

भारत में FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड की लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि ये न सिर्फ कई फायदे देते हैं, बल्कि क्रेडिट स्कोर बनाने में भी मदद करते हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें