Get App

Amazon और Flipkart के साथ स्मार्टफोन कंपनियों की मिलीभगत, सीसीआई की रिपोर्ट्स में खुलासा

कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने सैमसंग, शियोमी और बाकी स्मार्टफोन कंपनियों पर एमेजॉन और वालमार्ट के फ्लिपकार्ट के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। सीसीआई का कहना है कि इन कंपनियों ने ई-कॉमर्स साइट्स से मिलकर इनकी साइट्स पर एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लॉन्च किए जो प्रतिस्पर्धा विरोधी कानूनों का उल्लंघन है। जानिए क्या है पूरा मामला और सीसीआई का क्या कहना है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 14, 2024 पर 7:27 PM
Amazon और Flipkart के साथ स्मार्टफोन कंपनियों की मिलीभगत, सीसीआई की रिपोर्ट्स में खुलासा
वर्ष 2020 में देश के सबसे बड़े रिटेलर एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स से जुड़ी 8 करोड़ सदस्यों वाली एक संस्था की शिकायत से एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और उनके सेलर्स की जांच शुरू हुई थी। (File Photo- Pexels)

कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने सैमसंग, शियोमी और बाकी स्मार्टफोन कंपनियों पर एमेजॉन और वालमार्ट के फ्लिपकार्ट के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। सीसीआई का कहना है कि इन कंपनियों ने ई-कॉमर्स साइट्स से मिलकर इनकी साइट्स पर एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लॉन्च किए जो प्रतिस्पर्धा विरोधी कानूनों का उल्लंघन है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीआई ने अपनी जांच में पाया कि एमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने खास सेलर्स को प्रिफरेंस, कुछ लिस्टिंग को प्रॉयोरिटी और भारी डिस्काउंट दिया जिससे बाकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा जो स्थानीय कानून का उल्लंघन है।

सीसीआई ने एक्स्क्लूसिव बिक्री को बताया खतरनाक

एमेजॉन पर तैयार 1027 पेज की रिपोर्ट में सीसीआई ने कहा कि एमेजॉन और इसके सहयोगियों के साथ मिलकर पांच कंपनियों- सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला, रियलमी और वनप्लस के भारतीय इकाईयों ने एक्सक्लूसिव फोन लॉन्च किए जो प्रतिस्पर्धी कानूनों का उल्लंघन है। फ्लिपकार्ट के मानले में सीसीआई ने 1696 पेज की रिपोर्ट में कहा कि सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला, वीवो, लेनेवो और रियलमी की भारतीय इकाइयों ने एक्स्लूसिव फोन लॉन्च किए। सीसीआई के एडीशनल डायरेक्टर जनरल जीवी शिवा प्रसाद ने 9 अगस्त की तारीख में इन रिपोर्ट्स में लिखा है कि एक्स्लूसिव बिक्री न सिर्फ फ्री एंड फेयर कॉम्पटीशन के खिलाफ है बल्कि कंज्यूमर्स के हितों के भी खिलाफ है। CCI ने यह भी कहा कि दोनों ने विदेशी निवेश का इस्तेमाल करके चुनिंदा विक्रेताओं को सस्ती दरों पर गोदाम और मार्केटिंग जैसी सर्विसेज दी।

कहां से शुरू हुआ मामला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें