ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) का जल्द ही श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस पर मालिकाना हक हो जाएगा। इसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी मिल चुकी है। वारबर्ग पिनकस यह खरीदारी अपनी कंपनी मैंगो क्रेस्ट इनवेस्टमेंट के जरिए कर रही है। यह सौदा करीब 4630 करोड़ रुपये का है। मंगलवार को जारी सीसीआई के बयान के मुताबिक मैंगो क्रेस्ट मॉरीशस की कंपनी है और यह इनवेस्टमेंट होल्डिंग एक्टिविटीज में शामिल है। अब चूंकि मालिकाना हक बदल रहा है तो एक सवाल ये भी उठता है कि कहीं पुराने एंप्लॉयीज की छुट्टी न हो जाए।
