भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने हल्दीराम स्नैक्स फूड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए इनवेस्टमेंट कंपनी अल्फा वेव ग्लोबल के प्रपोजल को मंजूरी दे दी। यह लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा खरीदना चाहती है। CCI ने एक बयान में कहा, 'प्रपोज्ड ट्रांजेक्शन में अल्फा वेव वेंचर्स II LP और अल्फा वेव IHC CI, LP की ओर से हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड की इश्यूड और पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल के 10 प्रतिशत से कम हिस्से की खरीद शामिल है।
